RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)14 जनवरी।छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़कर न केवल आजीविका के नए साधन विकसित कर रही हैं, बल्कि समाज में सम्मानजनक पहचान भी बना रही हैं। इसका प्रेरक उदाहरण मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत नागपुर निवासी कश्मीरा जायसवाल हैं, जिन्होंने बिहान योजना के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है।
कश्मीरा जायसवाल “ओम शांति महिला स्व सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य हैं। वे पूर्व में सीमित संसाधनों के कारण सिलाई कार्य को व्यवसाय के रूप में विस्तार नहीं दे पा रही थीं। जून 2025 में उन्हें बिहान योजना के अंतर्गत 60 हजार रुपये का सामुदायिक निवेश निधि ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने नई सिलाई मशीनें खरीदीं, कपड़े, धागे एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भंडारण किया तथा गांव में एक छोटी कपड़ा दुकान भी प्रारंभ की।
आर्थिक सहयोग से उनका व्यवसाय और बेहतर हो गया। पहले जहां घरेलू आवश्यकताओं के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे अपने व्यवसाय से परिवार का खर्च स्वयं वहन कर रही हैं। वर्तमान में उन्हें सिलाई कार्य एवं कपड़ा दुकान से प्रति माह 4,000 से 6,000 रुपये तक की नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे बचत भी संभव हो पाई है।
कश्मीरा की दुकान आज गांव की महिलाओं के लिए सुविधाजनक केंद्र बन गई है। इससे न केवल उनके व्यवसाय में वृद्धि हुई है, बल्कि गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। कश्मीरा जायसवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी!सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

आरा में महिला उद्यमिता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

पटना:देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश।

rktvnews

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना ने बदली तुनकी देवी की जिंदगी,मेहनत के बल हुई आत्मनिर्भर।

rktvnews

07 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment