RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बी.एस.डीएवी. स्कूल में योग शिविर का आयोजन।

योग हमारे मन-मस्तिष्क व शरीर को शांत, सबल और श्रेष्ठ बनाता है : प्राचार्या

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय बी.एस.डीएवी. प.स्कूल में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से योग किया।
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रशिक्षित विद्यालय के योग गुरु व गणित के शिक्षक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में विधिवत योग शिविर संपन्न हुआ। योग शिविर को संबोधित करती हुई प्रचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि “योग हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हो गया है। यह हमारे मन-मस्तिष्क और शरीर को शांत, सबल और श्रेष्ठ बनाता है।” वरिष्ठ हिंदी शिक्षक मिथिलेश कुमार ने ‘सूक्ष्म योग’ प्रविधियों की ओर सबका ध्यान खींचा और बताया कि ,”सूक्ष्म योगों से हम बड़ी-से-बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इन्हें करने के लिए विशेष समय नहीं निकालना पड़ता है।” योग संचालक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम आदि के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण आसनों को करके सीखा। संजय श्रीवास्तव ने योग के प्रमुख चार स्तंभों की चर्चा करते हुए बताया कि,”योग, आसन, विश्राम और आहार ये योग के चार महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। योग से जहाँ ध्यान केंद्रित करने , आसन से शरीर स्वस्थ रखने, विश्राम से शरीर व मन की थकान को दूर करने में सहयोग मिलता है, वहीं पौष्टिक आहार से शरीर सबल होता है और उसका संपूर्ण विकास हो पाता है।”
आसन के दौरान मधुर संगीत की धुन सबके तन-मन को शांत व प्रसन्न बना रही थी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पारंपरिक ‘जुंबा नृत्य’ की धुन पर भी रोचक तरीके से योगाभ्यास किया। संगीत शिक्षक विष्णुशंकर ओझा और संचालक संजय श्रीवास्तव ने योग गीत भी गाया। ग्रीष्मावकाश की वजह से आज की निर्धारित ‘बाल योग प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन नहीं हो पाया। कक्षा आरंभ होने पर यह प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी।
अंतत: संजय श्रीवास्तव ने योग शिविर में शामिल सबका सादर धन्यवाद किया।

Related posts

सुपौल: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लोहिया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कार्य स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद बोले प्राचार्य, प्रदेश का अव्वल कालेज बनाने के लिए संकल्पित।

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment