RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आगाज।

मुख्य अतिथि बीडी सिंह और सुनील सिंह गोपाल ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन।

उत्तम कुमार के दो गोल से शाहाबाद हीरोज ने पिरौटा को 4/0 से हराया।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 20 अक्टूबर। राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024/ 25 महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के द्वारा आयोजित जिला लीग चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच शाहाबाद हीरोज बनाम महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच खेला गया।
खेल के शुरुआती क्षण में शाहाबाद हीरोज के खिलाड़ी जर्सी नंबर 16 उत्तम कुमार ने अपनी टीम के लिए पांचवें मिनट में प्रथम गोल किया।इस तरह शाहाबाद हीरोज की टीम मैच में 1 गोल से आगे हो गई। पिरौटा टीम के खिलाड़ी जब तक एक गोल से उभर पाते कि हीरोज टीम के खिलाड़ी उत्तम कुमार ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल 12 मिनट में ही कर दिया।इस तरह शाहाबाद हीरोज की टीम मैच में दो गोल से आगे हो गई।शाहाबाद हीरोज की टीम मैच में अपना पकड़ बनाए हुए थी 25 मिनट में शाहाबाद हीरोज टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया और शाहाबाद हीरोज की टीम मध्यांतर तक तीन गोल से मैच में बढ़त बनाए हुए थी।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के पर जवाबी हमला करते रहे और मैच के अंतिम चरण मे हिरोज टिम के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल किया।
इस तरह शाहाबाद हीरोज की टीम ने पिरौटा को 4/0 से पराजित किया इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, सुजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह और डॉक्टर रंजन सिंह थे।
इस उद्घाटन मैच की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संग भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने की। उद्घाटनकर्ता के रूप में बी डी सिंह मौर्य होटल के सीएमडी सह अध्यक्ष मां काली बखोरापुर थे और मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंह गोपाल संस्थापक जय मां काली बखोरापुर थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया। संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम नवज्योति क्लब पकड़ी के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच आदर्श क्लब बिहिया बनाम एथलेटिको क्लब आरा के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वीर बहादुर यादव संयोजक, डॉ रंजन कुमार सिंह कार्यालय सचिव जिला फुटबाल संघ भोजपुर, पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ भोजपुर ,लाल बहादुर लाल पर्यवेक्षक ,शशि सिंह पर्यवेक्षक, अजय सिंह ,सुधीर कुमार सिंह ,सुनील कुमार सिंह ,अतहर करीम ,शमशाद ,डॉ लक्ष्मण तिवारी, अलख सिंह, रवि शंकर , राजेंद्र प्रसाद ,मुकेश सिंह, गजाधर सिंह, विनय कुमार सिंह ,अखिलेश सिंह, धर्मेश उपाध्याय और डॉक्टर रोहित कुमार उपस्थित थे।

Related posts

वित्तीय खुफिया इकाई-भारत और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ने धन शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

प्रखंड बनियापुर अंतर्गत विद्यालयों का उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:युवा राजद कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव जी का सरकार बनाना एक मात्र लक्ष्य : पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव

rktvnews

चतरा:खरीफ 2025 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार रथ रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 7 आश्रितों को वर्ग-3 एवं 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

rktvnews

बुद्ध जयन्ती पर विशेष:’आत्म दीपो भव ‘

rktvnews

Leave a Comment