
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 अक्टूबर।19 अक्टूबर को 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन और एडम अधिकारी लेफ्टिनेट कर्नल राम सागर मिश्रा के नेतृत्व में डीके कॉलेज डुमराव के कैम्प के चौथे दिन एन. सी.सी कैडेटों को मैप रीडिंग के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें कैडेट को जानकारी दी गई की अगर सेटेलाईट काम ना भी करे इसके माध्यम से एक जगह से दूसरे अनजान जगह पहुँच जा सकता है। कर्नल ने बताया की मैप रीडिंग सैनिक की ट्रेनिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बदौलत किसी भी लड़ाई में सफलता से कोई नहीं रोक सकता।साथ में एन.सी.सी कैडेटों को ड्रोन को चलाने एवम नियंत्रित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
इसी दौरान बक्सर सदर अस्पताल से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 30 बिहार बटालियन द्वारा करवाया गया।जिसमें कैंसर, तम्बाकु और मानसिक रोगों के बारे में बताया गया। होमि भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर बक्सर के डा० वरूण साँकृत और राजिया समिम ने बताया की पुरुषों के मुख में और महिलाएँ को स्तन और बच्चे दानी का कैंसर आम है।
कार्यक्रम में 30 बिहार बटालियन पी आई. सूबेदार मेजर दुबराज साहू,सूबेदार जय प्रकाश,महेश प्रसाद, सीएस सिंह, डीके सिंह,धीरज सिंह, रामावतार सिंह,राहुल सिंह,कुमार थापा,लिलम पुन, नीतेश कुमार,बलविंदर सिंह,सुमन सौरभ,अरविंद सिंह,विजयानंद आलोक रंजन प्रशिक्षण टीम का हिस्सा रहे।
