RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नवाचार की नई धुन, मुख्यमंत्री ने किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 9 जनवरी। सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की नई मिसाल पेश करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने पहली बार अपना वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा, दिव्य कुमार शर्मा एवं राजेंद्र सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया। कुलपति डॉ. शर्मा ने बताया कि यह कैलेंडर विश्वविद्यालय में चल रहे नवाचारों की एक झलक है, जिसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को समाहित किया गया है।

कला और परंपरा का संगम

कैलेंडर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों की रंगीन झलकियां प्रस्तुत की गई हैं, जो न केवल इसकी समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं, बल्कि रचनात्मक वातावरण की भी सजीव तस्वीर पेश करती हैं।

राजा-रानी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि

विशेष बात यह रही कि विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु अपना महल दान करने वाले राजा-रानी एवं राजकुमारी इंदिरा की तस्वीरों को भी कैलेंडर के प्रत्येक पन्नों में स्थान दिया गया है। यह न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का प्रयास है, बल्कि नई पीढ़ी को उनकी दानशीलता से प्रेरित करने का भी एक सशक्त माध्यम बना है।

संस्थान की उपलब्धि, राज्य की गरिमा

स्थापना से लेकर अब तक पहली बार प्रकाशित यह कैलेंडर न केवल विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक नवाचार का प्रतीक भी बन गया है।

Related posts

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

जनरेशन अल्फ़ा की बेचैन बुद्धिमत्ता:“मुझे नियम पता हैं, कृपया उन्हें समझाना शुरू मत कीजिए”

rktvnews

आईएनएसवी तारिणी 17 हजार समुद्री मील की यात्रा के बाद भारतीय तट पर लौटने के लिए तैयार।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का किया शिलान्यास! जनसभा को किया संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम,भीमताल के बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

Leave a Comment