RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)11 सितम्बर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मंजू राजपाल ने मंगलवार को शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का पदभार ग्रहण किया।
नव पदस्थापित शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारिता विभाग प्रदेश के गांव-गांव तक नेटवर्क विस्तार वाला महत्वपूर्ण विभाग है। कृषकों एवं ग्रामीणों से इस विभाग का सीधा सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं से अधिकाधिक कृषकों एवं पात्र लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
श्रीमती राजपाल वर्ष 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। उन्होंने आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, सदस्य, राजस्व बोर्ड अजमेर, शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग, शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, शासन सचिव वित्त (बजट) विभाग, निदेशक, कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार, उप सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं विभिन्न जिलों के कलक्टर सहित अन्य पदों पर रहते हुए अनेक नवाचार करते हुए प्रशासनिक सेवाएं दी हैं।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने ऑनलाइन की जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डॉ भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय में बाबासाहेब की जयंती हर्षोल्लास आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के द्वितीय समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन , अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया श्री विश्वेश्वर का प्रसाद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मीडिया और सिनेमा की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

भोजपुर :बाल विवाह,श्रम और यौन शोषण के विरुद्ध चला जागरुकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment