RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की की समीक्षा।

RKTV NEWS/सारण( छपरा) 22 नवंबर।जिलाधिकारी अमन समीर ने गुरुवार संध्या में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा शहर को बेहतर बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया।
इस बैठक में महापौर, नगर आयुक्त, कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधि, बुडको के अभियंता सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी में संपूर्ण नगर क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटने को कहा। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेवारी किसी पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक सेक्टर में एक अभियंता भी टैग रहेंगे। नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त साफ-सफाई, फुटपाथ को व्यवस्थित करने, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा के संस्थापन आदि को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। प्रत्येक सेक्टर के चार्ज वाले पदाधिकारी अपने सेक्टर में इन सब चीजों के क्रियान्वयन की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे तथा आवश्यकता अनुसार व्यवस्था में सुधार हेतु पहल करेंगे।
बैठक के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 पाया गया, जिसे 100 के नीचे लाने हेतु पानी का छिड़काव सहित अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी महत्वपूर्ण मार्गों एवं स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु पहल करने को कहा गया इसमें स्थानीय व्यवसायियों से भी आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया। व्यवसायी अगर अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे तो विधि व्यवस्था में सहयोग मिलेगा। अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम के माध्यम से सीसीटीवी लगाया जा सकता है।
शहरी क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नालों पर से अतिक्रमण हटाने हेतु एक महीने का विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
चौक चौराहों पर एवं मुख्य सड़कों पर गंदगी फैलाने, सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर/बैनर लगाने वालों के विरुद्ध लगातर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। फुटपाथ को व्यवस्थित कर एक प्रकार की दुकानों के लिये एक जगह निर्धारित करने हेतु पहल करने को कहा गया।

Related posts

सिवान:बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 70वीं संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त राम निवास यादव ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी जन समस्याएं ,संबंधित पदाधिकारियों को जल्द निराकरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने सम्भाला उपमुख्यमंत्री का पदभार।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment