RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 सितंबर। मंगलवार को महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो मीना कुमारी ने किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति चौधरी उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग की संकाय सदस्य डॉ. शुमैला फातमा ने प्रतियोगिता की शुरुआत की तथा आयशा और रिचा, बी. ए. सेम. III के छात्राओं ने कार्यक्रम का संचालन किया। बी.ए. सेम. 1 और बी. ए. सेम.3 के छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक जज के भूमिका में छात्राओं का प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किए। महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुप्रिया झा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार दे कर हौसला बढ़ाया। अंग्रेजी संकाय सदस्य डॉ. जुगल प्रसाद ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए एवं धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ओलावृष्टि से हुए नुकसान को आंकने खेतों में पहुंचे!नोहर और भादरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में फसलों का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण व रक्तदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अगस्त 26

rktvnews

चतरा:दीदियों की खेती, आमों की खुशबू और गांवों की आवाज़:लावालौंग की ओर प्रशासनिक यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में 30 सितंबर 24 से पहले होगा अभाविप का गठन : छोटू सिंह

rktvnews

Leave a Comment