
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फ़रवरी। गुरुवार को कोईलवर प्रखंड के जमालपुर गाँव में दिशा एक प्रयास, भोजपुर संस्था द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, मानव बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण के विरुद्ध छात्र छात्राओं और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था की निदेशक डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह रोकने के लिए मंदिर, मस्जिद, टेंट, शामियाना, बैंड बाजा वाले, आर्केस्ट्रा, हलवाई और नाई को जागरूक किया गया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण को रोकने के लिए निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों और छात्र छात्राओं को बताया गया कि ऐसे मामले में सूचना देने वाले का नाम हमेशा गोपनीय रखा जाता हैं। स्थानीय प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकाश पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को भी सूचना देकर बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों को रोक जा सकता हैं। बाल विवाह, बाल श्रम, मानव बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनन अपराध है। मौके पर दिशा एक प्रयास, भोजपुर के समन्वयक कृष्णा कुमार सिंह, रिचा कुमारी, रंजू कुमारी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
