RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डॉ भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय में बाबासाहेब की जयंती हर्षोल्लास आयोजित।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल।14 अप्रैल को दिन के 12:00 बजे से पुस्तकालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया जिसकी अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद एवं संतोष कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि आरा शहर की मेयर इंदु देवी और वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद रेखा जैन उपस्थित रही । इस जयंती समारोह के उपलक्ष में पुस्तकालय के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता , हस्तकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरांत सभी बच्चों को पठन-पाठन सामग्री एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सारे बच्चों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया।संचालन विकास कुमार तिवारी एवं अमन राज में संयुक्त रूप से किया इस समारोह में यशवंत नारायण , निर्मल सिंह सकरवार, हरिओम सिंह, सतीश कुमार केसरी, तरुण जैन, अंजली कुमारी, अदिति कुमारी, पलक कुमारी,रूपा कुमारी , अर्पित कुमार, पायल कुमारी, आयुष कुमार ,अमन कुमार, अनामिका कुमारी ,लक्ष्मी आनंद ,आकृति कुमारी, बिट्टू कुमार, श्वेता कुमारी, अमित कुमार, रौनक राज उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि इंदु देवी ने बाबा साहब पर अपने विचार रखें और इस पुस्तकालय का सरकार द्वारा पुनर्निर्माण करने की अपने संकल्प को दोहराया जैसा कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में पहले ही बता चुकी हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से तरुण अग्रवाल, अमन कुमार, बिट्टू कुमार एवं अमित कुमार मुख्य थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा: 25 नवंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर।

rktvnews

भोजपुर : मजदूर की बेटी आई टाॅपर लिस्ट मे! शाहपुर की तान्या को इंटरमीडिएट की परीक्षा मे मिला 91.6 प्रतिशत! बढ़ाया परिवार का मान सम्मान

rktvnews

बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री और पूर्व मंत्री वृजकिशोर विंद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे अगिआँव,संदेश और शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

रायपुर : दूरस्थ वनांचल बैगा गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कानून की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment