RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।

सेवादार संतोष देवी लगभग 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )30 अगस्त। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग में सेवादार के पद पर कार्यरत संतोष देवी आज अपनी लगभग 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय नारनौल में आयोजित विदाई समारोह में विभाग की पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
जिले के गांव खातोली जाट की संतोष देवी ने वर्ष 1990 में विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थी।
इस मौके पर पूर्व उप निदेशक उषा रानी ने कहा कि सेवादार संतोष देवी का कार्य काफी सराहनीय रहा है। इन्होंने अपने कार्य के प्रति कभी कोई लापरवाही नहीं की। यह अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा वफादार रही हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके पद से नहीं बल्कि काम से होती है।
उन्होंने कहा कि विदाई समारोह भी एक शादी समारोह जैसा कार्यक्रम होता है। जब हमारे बीच में से कोई विदा होता है तो हमें दुख भी होता है लेकिन साथ में हमें खुशी भी है कि वह बिना बेदाग सेवानिवृत्त होकर अपने घर जा रही है। सर्विस के बाद उसकी यादें ही रह जाती हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस मौके पर अधीक्षक नसीब सिंह राठी, एआईपीआरओ धर्मेंद्र कादियान के अलावा कार्यालय का समस्त स्टाफ व सेवादार संतोष देवी के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का जाना, जैसे हो गया मन का एक कोना सूना।

rktvnews

झारखंड:डालमिया भारत ने पूर्वी भारत में अपनी ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल की 5वीं वर्षगाँठ मनाई।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम में 2211 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

rktvnews

बहराइच दंगा : यह ‘हिंदू राज’ नहीं तो और क्या है?

rktvnews

डिकेथलोंन अंडर 18 में पियूष राज के स्वर्ण और हेक्साथनोल अंडर 16 में अभय पांडेय के कांस्य पदक हासिल करने पर बिहार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दी बधाई।

rktvnews

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment