RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: आरा के सदर अस्पताल में कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 मई। बुधवार को सदर अस्पताल,आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में 22 वर्षीय युवती रितु कुमारी, ग्राम गंज बिहिया, प्रखंड बिहिया, भोजपुर का कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस ऑपरेशन में सिविल सर्जन भोजपुर डॉ.शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं डॉ. विकास सिंह (आयुष्मान नोडल पदाधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया। जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा नई चिकित्सकीय सेवाओं की दिशा में पहल करते हुए यह महत्वपूर्ण ऑपरेशन संभव हुआ। इस ऑपरेशन में डॉ. सूर्यकांत निराला (अस्थि सर्जन), डॉ. विकास सिंह (सर्जन), डॉ. जे.एन. मिश्रा (निश्चेतक), डॉ. स्नेहा द्विवेदी (DNB स्टूडेंट), संजीव कुमार (ओटी इंचार्ज), दीपक कुमार (ओटी असिस्टेंट) तथा शेखर प्रकाश (आयुष्मान जिला समन्वयक) का सक्रिय सहयोग रहा। डॉ. सूर्यकांत निराला को इस सफल ऑपरेशन के लिए जिलाधिकारी भोजपुर एवं सिविल सर्जन द्वारा धन्यवाद एवं सराहना प्रकट की गई।

Related posts

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

अलविदा रजिस्टर्ड डाक — एक युग की ख़ामोश विदाई😞

rktvnews

किसी भी शिक्षा प्रणाली की सफलता में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

rktvnews

Leave a Comment