RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड की जनभावना ठगबंधन सरकार के खिलाफ : बाबूलाल मरांडी

राज्य में सत्ता परिवर्तन ही अहम मुद्दा : अमर कुमार बाउरी

14 लोकसभा क्षेत्र में 6जुलाई से 15 जुलाई तक होगा विजय संकल्प एवम अभिनंदन कार्यक्रम।

*20 जुलाई को होगी प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी गण की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी का भी मार्गदर्शन मिला।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, अभियान, 20 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन सरकार से त्रस्त है। जनता ने लोकसभा चुनाव में अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। इंडी एलायंस के खिलाफ जनता ने मतदान किया। एनडीए को 9 सीट देकर प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।
कहा कि भाजपा राज्य की जनता के प्रति आभारी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें। यह झूठी और निकम्मी सरकार मायावी भी है। जनता को फिर तरह तरह की घोषणाओं से दिग्भ्रमित करने में जुटी है। हमें इसे लगातार बेनकाब करना है।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए *नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी* ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से तैयारी में जुट गई है। आगामी 100दिन में झारखंड में नया सवेरा लाना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लूट,भ्रष्टाचार,एवम ध्वस्त विधि व्यवस्था पर गंभीर है।हम लगातार जनता के बीच इसे लेकर जा रहे हैं।सदन से सड़क तक पार्टीने लगातार इन मुद्दों को उठाया है।
कहा कि राज्य की जनता भाजपा के साथ है। जनता ने लोकसभा चुनाव में 80लाख वोटों के साथ 9 सीट एनडीए की झोली में डाले हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 6जुलाई से 15जुलाई तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आयोजित करेगी।
कहा कि संथाल परगना में राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है।
कहा कि लोकसभा चुनाव में तो गुमला में एक मतदान केंद्र पर ऐसा मुस्लिम मतदाता आया जहां कोई मुस्लिम आबादी है ही नही।
कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर गंभीर है तथा चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी करेगी।
कहा कि राजमहल में अनुपात से बहुत ज्यादा 50हजार मुस्लिम वोटर बढ़ गए जबकि पकड़ में 70हजार मुस्लिम वोटर बढ़े है जो एक साजिश के तहत हुआ है।
कहा कि इतना ही नहीं पिछले लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता के नाम हटाए गए।
कहा कि आज बुनियादी सुविधा केलिए जनता तरस रही। विधि व्यवस्था ध्वस्त है। आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही।डीएसपी के गले से चेन छीन ली जा रही।
जेपीएससी एसएससी सीजीएल की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
कहा कि इसलिए जनता में आक्रोश है।जनता के बीच परिवर्तन ही मुद्दा है।जबतक इस भ्रष्ट ,निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे चुप नहीं बैठेंगे।

झामुमो कांग्रेस राजद का चरित्र दोहरा

श्री बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन को बेल मिलना एक संवैधानिक प्रक्रिया है।न्यायपालिका ने एक निर्णय सुनाया है। लेकिन झामुमो कांग्रेस को बताना चाहिए कि हेमंत सोरेन जेल भी गए थे तो न्यायालय की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत और आज बेल भी मिला है तो वह भी एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत। लेकिन भाजपा पर दोषारोपण कर जनता को दिग्भ्रमित करना इनका दोहरा चरित्र है।
कहा कि ऐसे भी हेमंत सोरेन बेल पर जेल से बाहर आए हैं ये अभी मुकदमों से बरी नही हुए हैं।
बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह सहित मोर्चों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Related posts

शाहाबाद के विकास की सच्ची गाथा।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

सारण:पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है इवीएम का एफएलसी कार्य: डीएम

rktvnews

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment