RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:मंडल आयुक्त आरसी बिढान ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते आयुक्त आरसी बिढान

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )30 अगस्त। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आज गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढान ने जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के सभी इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार अभी तक सुविधा नहीं है, उनमें समय रहते सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें।
श्री बिढान ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर आदि के लिए भी निर्देश दिए। मंडल आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को मतदान करते समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं मतदाताओं के लिए शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने आज गांव बूचावास, झगडोली, नारनौल आईटीआई, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, गांव सराय व अटेली शहर के मतदान केंद्रों पर जाकर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, कानूनगो पूनम, कानूनगो राकेश कुमार तथा डॉ मनोज आफरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट।

rktvnews

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार अध्यक्ष शम्भु कुमार सुमन की अध्यक्षता रोहतास जिला अंतर्गत सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक अयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:जिले में सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज निधि एवं कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में पीएम विश्वकर्मा योजना पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

सामाजिक बंधन ढीलें पड़ जायेंगे और विखंडन हावी होने लगेगा :अनायास

rktvnews

Leave a Comment