RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्यपाल ने झुंझुनूं में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )24 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान राज्यपाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, उद्यम प्रोत्साहन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ आमजन तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने और महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को ग्रीन हाउस और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पोषण स्तर को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने उचित मूल्य की दुकानें आमजन के नजदीक स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सैनिकों के पुनर्वास की जानकारी लेते हुए पूर्व सैनिकों की सामाजिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

Related posts

हिताची को नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप के लिए एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स का ऑर्डर मिला।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत द्वारा लाए गए प्रस्ताव को स्वीकार किया।

rktvnews

दुमका:JSLPS के नेतृत्व में सालटोला गाँव में पुनर्योजी पद्धतियों पर पौध संरक्षण का फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले की ब्रांच कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग -मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment