RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का सरैया मंडल मे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन।

बड़हरा विधायक, जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)30 अगस्त।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सरैया मंडल सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला का आयोजन सरैया शक्तिकेन्द्र के भीखमदास मठिया परिसर मे हुआ।
कार्यशाला की अध्यक्षता सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाकान्त सिंह ने किया।
कार्यशाला मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला की शुरूआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने भोजपुरी अंदाज मे कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सब कोई सदस्यता अभियान मे लाग जा लोग। बड़हरा विधानसभा मे सदस्यता सबसे जादा होखे के चाही,एकरा खातिर घरे-घरे घुम के सब के मोबाईल से सदस्यता दिलवावे के पड़ी।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पूरे भोजपुर जिला के सभी 32 मंडलो के सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला हो चुका है और शक्तिकेन्द्र पर भी कार्यशाला संपन्न हो गया है।अब दो सितम्बर से पूरे देश मे एक साथ सदस्यता अभियान चलेगा।सभी बूथो पर दो सौ नए,पुराने सभी को सदस्यता दिलाना है।भोजपुर जिला निश्चित रूप से बिहार मे अव्वल आएगा।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी वंदना राजवंशी, जिला मंत्री सह सदस्यता सह प्रभारी राजकुमार कुशवाहा और संतोष चंद्रवंशी ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तृत से जानकारी दी।
कार्यशाला मे राम अवतार सिंह,अशोक कुशवाहा, सत्यनारायण सिंह,मनन सिंह,राम सुन्दर प्रसाद, मुन्ना सिंह,आजाद उपाध्याय, सुशील पांडेय सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

बिना नक्शे की स्वीकृति के किसी भी प्रकार के निर्माण पर रहेगी रोक।

rktvnews

भोजपुर एसपी आवास के सामने रात्रि में घटित चोरी की घटना का उद्भेदन,4 गिरफ्तार।

rktvnews

उपभोक्ता कार्य विभाग ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आजीवन शिक्षा पाने का महत्वपूर्ण साधन है दूरस्थ शिक्षा पद्धति: राज्यपाल

rktvnews

धर्मो रक्षति रक्षितः अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च।

rktvnews

Leave a Comment