RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद वापस लौटी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अगस्त।भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की टुकड़ी मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद 10 अगस्त 24 को भारत लौट आई। संयुक्त हवाई अभ्यास रॉयल मलेशियाई वायु सेना (आरएमएएफ) के सहयोग से 05 से 09 अगस्त 2024 तक मलेशिया के कुआंतान में आयोजित किया गया था। भारतीय वायुसेना ने इसमें एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ भाग लिया।
इस अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने आरएमएएफ के एसयू-30एमकेएम लड़ाकू विमानों के साथ हवाई युद्ध अभियानों में दोनों वायु सेनाओं के चालक दल के एक-दूसरे के प्रचालनगत प्रोटोकॉल से परिचित होने के लिए भाग लिया, जिससे एसयू-30 विमान संचालन में अंतर-संचालन, समानता और समग्र प्रभावशीलता में वृद्धि हुई। प्रचालनगत दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से, दोनों वायु सेनाओं के तकनीकी विशेषज्ञों ने अप़नी रख-रखाव प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया।

Related posts

प्रधानमंत्री 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी का प्रखंड सह अंचल कार्यालय इटाढी में जनता दरबार।

rktvnews

देवघर:पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादित: उपायुक्त

rktvnews

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ में सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

Leave a Comment