RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल। गुरुवार को जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुलतानिया की अध्यक्षता में धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने नहर के दोनों किनारों पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कराने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लगाए जाने वाले पौधे उच्च गुणवत्ता वाले हों और प्लांटेशन कार्य बेहतरीन तरीके से हो। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा प्लांटेशन का एक आकर्षक डिजाइन तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही धरहरा नहर का भौतिक निरीक्षण कर चिल्ड्रन पार्क, क्रैश वैरियर्स, वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग जोन और स्केटिंग एरिया के विकास हेतु विस्तृत योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।इस बैठक में उप विकास आयुक्त,डॉ. अनुपमा सिंह,नगर आयुक्त, नगर निगम,वन प्रमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, अनुमंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कॉकरोच जनता पार्टी : जेन-ज़ी का मौजूदा व्यवस्था को चुनौती भरा नकार

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर:हनुमंत जन्मोत्सव पर बोले सुमन बाबा दास बनने पर गुरु कृपा मिलेगी।

rktvnews

दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ माले ने आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला।

rktvnews

भोजपुर:खजुरिया गांव की अंजू कुमारी ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता दो स्वर्ण पदक।

rktvnews

केविन पीटरसन ने आर्डेंट अल्कोबे की प्रीमियम ‘बॉटल्ड-इन-ऑरिजिन’ स्पिरिट्स कलेक्शन का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment