RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 11 अगस्त। शनिवार को जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देश समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल हाजीपुर को निर्देश दिया गया कि गंगा के दोनों छोर राघोपुर सहित में कुछ-कुछ दूरी पर आर्सेनिक की जांच हेतु नमूना लेकर जांच रिपोर्ट दें।
वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम के संदर्भ में समीक्षा में निर्देश दिया गया कि इसे वृहत स्तर पर चलाया जाए। खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा अवैध खनन के संदर्भ में बताया गया कि इस पर नजर रखी जा रही है।
निर्देश दिया गया कि गंडक किनारे शेष बचे घाटों का रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत नए घाट का निर्माण किया जाए।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की नदी घाट पर्यटन विकास की योजना बनाते समय जल खेल को भी शामिल किया जाए और उसे पर्यटन विकास के समेकित कार्य योजना में शामिल किया जाए।
बैठक में संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारी के साथ नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति वैशाली सह नगर कार्यालय पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर सुशील कुमार, सिटी मैनेजर अभय निराला, परियोजना निदेशक सिवरेज नेटवर्क परियोजना हाजीपुर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, मुनेश कुमार जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, वैशाली शामिल रहे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोहतास:गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर सभी को बधाई दी ।

rktvnews

Leave a Comment