RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

बक्सर: जिलाधिकारी का प्रखंड सह अंचल कार्यालय इटाढी में जनता दरबार।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)06 अक्टूबर। 05 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय इटाढी में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में सुनवाई के दौरान कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कुल 08 आवेदन को जनता दरबार में विभागीय नियमानुसार तत्काल निष्पादन किया गया। शेष आवेदन को जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों की समस्या को एक-एक कर सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।
आवेदक सिपाही राम, पिता-स्व0 रामवचन राम, ग्राम-सुकरवलिया, पोस्ट-सुकरवलिया, थाना-इटाढी के द्वारा दिव्यांग पेंशन बंद होने के संबंध में आवेदन दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि पति एवं पत्नी दोनों दिव्यांग है। प्राप्त आवेदन पर संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर को नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
आवेदक सुमेश्वर राम, पिता-केशरी राम, ग्राम-चिलहर, पंचायत-चिलहर, प्रखंड-इटाढी के द्वारा वृद्धा पेंशन चालू करने के संबंध में आवेदन दिया गया। आवेदक के द्वारा बताया गया कि वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। प्राप्त आवेदन को अविलंब संज्ञान में लेकर जांच किया गया, तो ज्ञात हुआ कि लाभार्थी के दूसरे खाता में वृद्धा पेंशन जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर को लाभार्थी को उस खाता संख्या की विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
आवेदक प्रेम प्रकाश के द्वारा अपनी निजी भूमि मौजा हकीमपुर, खाता सं० 102, खेसरा स० 345 एवं 347, रकबा 3.66 पर परिवहन विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदन को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी इटाढी को मापी शीध्र कराकर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार कार्यक्रम में मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इटाढी के द्वारा प्रखंड अंतर्गत छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के प्रति शिथिलता बरत रहे है। साथ ही कुछ विद्यालयों यथा कैथना एवं कुकुढा में पुस्तकालय निर्माण के प्रति कोई अभिरूचि नहीं ली जा रही है, जो खेदजनक है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी इटाढी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अक्टूबर माह में तीनों योजनाओं में विशेष प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
लघु सिंचाई की योजनाओं में उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त होने के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच दल गठित कर जाँच कराने का निर्देश दिया गया।
सहायक अभियंता विद्युत को समन्वय कर लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को नल जल की योजनाओं में पूरक कार्य योजना बनाकर विद्युत विपत्र एवं अनुरक्षक के मानदेय का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने विभागीय संस्थानों का गहन जाँच करने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इटाढी को अस्पताल के कायाकल्प एवं NQAS सर्टिफिकेशन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।
अंचलाधिकारी इटाढी को अभियान बसेरा 2 के तहत योग्य सर्वेक्षित परिवारों को शीघ्र पर्चा निर्गत कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढी को जनता दरबार में प्राप्त कुल 50 आवेदनों को प्रखंड कार्यालय के सूचना पटट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि सभी आवेदक 07 दिनों के पश्चात अपने आवेदन पर प्रगति के संबंध में प्रखंड कार्यालय से सूचना प्राप्त कर सकते है।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 सितंबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: माले ने मुफ्फसिल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत अभियान व नाव व्यवस्था की डीएम से मांग की।

rktvnews

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के नए प्रधानाचार्य प्रो ओम प्रकाश राय से मिल छात्र जनता दल यूनाइटेड के शिष्टमंडल ने दी बधाई।

rktvnews

बागपत:जनपद के 404 विद्यार्थियों को मिली 9,45,115 रुपए की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण।

rktvnews

Leave a Comment