RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को नामांकन से न करें वंचित:जिला शिक्षा पदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई। मंगलवार को आधार कार्ड के अभाव में किसी बच्चे को नामांकन से वंचित न करे। अगर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में अनामांकित बच्चों की सूचना मिलती है तो शिक्षक विशेष पहल करके शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं। प्रयास करें कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे। उपरोक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन ने आज उदवंतनगर के चैराई मध्य विद्यालय में बिहार महादलित विकास मिशन के सौजन्य से नई आशा द्वारा बच्चों के बीच वस्त्र सह पाठ्य सामग्री वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। श्री अहसन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 06 से 14 आयु वर्ग के एक-एक बच्चा विद्यालय में दाखिल हो और उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।बिना आधार कार्ड वाले बच्चों का नामांकन के पश्चात आधार कार्ड बनवाकर तथा माता-पिता के खाता स्कूल के ई शिक्षा पोर्टल पर लोड करा दें ।ताकि नव नामांकित बच्चों को भी समय से छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि सहित सरकार द्वारा देय तमाम सुविधाएं मिल सके। नई आशा के संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि चैराई महादलित टोला के करीब 50 बच्चों को सेतु केंद्र के माध्यम से टोला में पढ़ाकर विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है। इसके पूर्व स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने आश्वस्त किया कि नई आशा द्वारा विद्यालय में नामांकित कराए जाने वाले महादलित टोला के बच्चों पर विशेष ध्यान देकर इन्हें सामान्य बच्चों की प्रखर बनाने का प्रयास रहेगा।छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नई आशा के समन्वयक कुंदन कुमार ने किया।

Related posts

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ’ ’सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ।

rktvnews

राजस्थान:राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अभिनव पहल,अब पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जायेगा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यालय का रास्ता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:मत्स्य पालकों एवं विक्रेताओं को मिला स्वावलंबन का अवसर ,जिला पदाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा का वितरण।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा में दर्जनों वाहनों की लगी कतार,छाये रहे जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

Leave a Comment