RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)10अगस्त। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 14 सितंबर 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने विभागों में लंबित मुकदमा पूर्व मामले एवं न्यायालयों में आपके विभाग से संबंधित चल रहे सुलहयोग्य वादों को चिन्हित करें।। मुकदमापूर्व मामलों के पक्षकारों के नाम नोटिस तैयार कर विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करें।
विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर प्राधिकार सचिव को या फिर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध करायें ताकि पक्षकारों को नोटिस किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अपने अपने कार्यालयों एवं शाखाओं में लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए नोटिस, बैनर आदि लगायें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए।
प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने अधिकारियों से कहा कि अधिक मामलों को निपटारा कराने का लक्ष्य रखें।
बैठक में श्रम विभाग,मापतौल, विद्युत,दूरसंचार आदि के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित, नैतिक मूल्य भारतीय शिक्षा का मूल आधार, नई शिक्षा नीति इसी की संवाहक:राज्यपाल

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जापान के प्रांतों के गवर्नरों के साथ बातचीत की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

rktvnews

सफलता की कहानी।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment