RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मत्स्य पालकों एवं विक्रेताओं को मिला स्वावलंबन का अवसर ,जिला पदाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा का वितरण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 मार्च।आज जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा मत्स्य विभाग में चलाए जा रहे मत्स्य परिवहन वाहन योजना 2025-26 के अंतर्गत 7 थ्री व्हीलर ई-रिक्शा का वितरण समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इससे मत्स्य पालको एवं मछुआरों को स्वावलंबन का अवसर मिलेगा एवं वे संबल होंगे। लाभुक ई-रिक्शा का सही उपयोग करें ताकि मछली का विक्रय सुरक्षित होगा एवं ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा।
यह मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अत्याधुनिक उपकरण उनके कार्यों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं लाभकारी बनाने में मदद करेगा।
अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत मत्स्य जल स्रोतों से बाजार तक मछली को सुरक्षित एवं हाइजेनिक तरीके से आइस बॉक्स में रख कर पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे न केवल मछुआरों की आय में वृद्धि होगी बल्कि उपभोक्ताओं को भी ताजी एवं स्वच्छ मछली उचित मूल्य पर मिलेगी।
जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत 3 लाख रुपये यूनिट सरकार के द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसका अनुदान 50% सीधे एजेंसी को भुगतान किया जाएगा एवं शेष 50% लाभुक के द्वारा वहन किया जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य मछुआरों को आधुनिक उपकरणों को बढ़ावा देना एवं सुरक्षा देना है।

Related posts

भोजपुर : आरा के “नमस्ते लाइब्रेरी” में शिक्षक सम्मान समारोह का उत्साह पूर्ण आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 (केआईडब्‍ल्‍यूजी) का उद्घाटन समारोह आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित।

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment