RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 फ़रवरी ।स्थानीय कारीगरों के उत्पाद को प्रदर्शित तथा बिक्री करने के लिए साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यकारी एजेंसी को 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।
विदित हो कि जिला प्रशासन के पहल पर जिला में ग्रामीण स्तर पर प्रचलित हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों को एक स्थाई दुकान के माध्यम से ग्राहको तक पहूच सुगम करने के उदेश्य से जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित व बिक्री करने में आसानी हो।
उपायुक्त ने कहा भवन का निर्माण में गुणवता सुनिश्चित करें तथा जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट के दुकान का आवंटन, संचालन तथा मेंटेनेंस आदि के लिए कमिटि बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया।
मोके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 13 अक्टूबर 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:समत्व भवन में हुई विभागीय समीक्षा!उद्योगविहीन इलाकों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर करें फोकस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आगामी कार्यक्रम और बूथ सशक्तिकरण के लिए भाजपा भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने को शुरू की 200 करोड़ की मुहिम।

rktvnews

फोरलेन पर ट्रक भिड़े, इलाजरत जख्मी चालक की मौत।

rktvnews

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

rktvnews

Leave a Comment