RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर :  सहजौली में किसान चौपाल में कृषि से संबंधित सिखाये गये गुर।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सहजौली पैक्स गोदाम परिसर में खरीफ किसान चौपाल-2024 कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को खरीफ फसल के उन्नत किस्म के फसल लगाने तथा अच्छी पैदावार पाने के संबंध मे जानकारी  दी गई। इस अवसर पर कृषि समन्वयक सीमा कुमारी ने किसानों को खरीफ फसल की उन्नत किस्म की फसलों से होने वाली ज्यादा पैदावार के संबंध मे जानकारी दी। कृषि सलाहकार रविभूषण ने सरकार द्वारा चलाई जा रही खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम में आये किसानों को उन्नत किस्म के खरीफ फसलों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नत किस्म के फसलों की खेती करने से किसानों को ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने किसानों को फसल में डाले जाने वाले रासायनिक खाद और दवा के संबंध में जानकारी दी जिससे फसल की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके और कीड़ों मकोड़ों से बचाया जा सके। खरीफ किसान चौपाल-2024 में पंचायत के सहजौली, लीलारी, पांडेयपुर, रतनपुरा, डुमरिया तथा मिश्रवलिया के किसान उपस्थित थे। खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम में समन्वयक सीमा कुमारी, सलाहकार रविभूषण, शंभु नाथ तिवारी, विजय ओझा, कपिलदेव ओझा, सुरेमन चौधरी, मुना राय, जनप्रतिनिधियों तथा किसानों ने भाग लिया।

Related posts

इंदौर:घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए इंदौर में विशेष मुहिम प्रारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पीजी इतिहास विभाग द्वारा योग एवं उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment