RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन।

शाहपुर में नीति आयोग के निदेशक सुरेंद्र पटेल, भोजपुर डीडीसी विक्रम वीरकर सहित अन्य पदाधिकारियो ने संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घाटन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन नीति आयोग के निदेशक सुरेंद्र पटेल, भोजपुर के उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर, जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार एवं सीओ शम्मा परवीन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नीति आयोग के निदेशक सुरेंद्र पटेल ने चलाई जा रही 6 सूचकांको  को अगले तीन महीने में शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जिसका नाम संपूर्णता अभियान कार्यक्रम रखा गया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, आईसीडीएस, कृषि विभाग, जीविका से एक इंडीकेटर लिया गया है। जिसको अगले तीन महीने जुलाई से सितंबर माह तक शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको तीन प्रखंडों शाहपुर, बिहिया और संदेश में लॉन्च किया गया है। भोजपुर के उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी लोग जन भागीदारी बढाने में आवश्यक सहयोग दें। उन्होंने पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर जिम्मेवारीपूर्वक तथा निष्ठाभाव से कार्य किये जाने पर विशेष रूप से बल दिया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार ने कहा कि नीति आयोग के इस कार्यक्रम में सभी लोग मिलजुल कर सहयोग करें ताकि निधारित लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिल सके। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने सहयोग का भरोसा जताया। शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों, जिविका सदस्यों तथा उपस्थित लोगों को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान के जागरूकता के लिए काम में लग जाने और अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। अंचलाधिकारी शम्मा परवीन ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने को कहा ताकि आम जनों को इसका लाभ मिल सके। उद्घाटन समारोह का मंच संचालन पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ जी तथा स्वागत पिरामल के प्रोग्राम लीडर मोहम्मद बिलास एवं गांधी फेलो सपना पांडे ने किया। कार्यक्रम मे कृषि, आंगनबाडी, तथा जीविका का स्टाॅल भी लगाया गया था। सभी पदाधिकारियों ने स्टाॅल का निरीक्षण किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य, कृषि, आईसीडीएस, जीविका, आंगनबाङीकर्मी, जीविका दीदी, आशा, एएनएम तथा बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिला अभिलेखागार परिसर के गुमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से क्यामुद्दीन अंसारी ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

भोजपुर: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:ARYA परीयोजना अंतर्गत नर्सरी ग्रोवर विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

Leave a Comment