RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 11 सितम्बर। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के निर्देशानुसार घनश्यामपुर-सह-बिरौल के प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बमबम कुमार के नेतृत्व में बिरौल प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।
श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
उन्होंने कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा लोहिया चौक होते हुए बिरौल बाजार स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।
उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में घनश्यामपुर एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा के आउटरीच वर्कर रामाकांत यादव, आश्रय ट्रस्ट स्वयं सेवी संस्था के सदस्य निवेश कुमार, प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.47 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर : साइकल पोलो प्रतियोगिता:मध्यप्रदेश से हार तेलंगाना की टीम प्रतियोगिता से बाहर।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षा समिति की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक निर्णय।

rktvnews

सीतामढ़ी:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment