RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)03 जुलाई।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की विभागवार विस्तार से समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। अप्रारम्भ कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर अविलम्ब कार्य प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के काम को गंभीरता के साथ किया जाये।
बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग पीआईयू के कार्यों की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में अवगत कराया कि विभाग में 30 निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 20 कार्य प्रगतिरत हैं, छह कार्य अप्रारम्भ है, जिनकी प्रक्रिया विभाग द्वारा की जा रही है और चार कार्य अवरूद्ध है, उस पर भी काम प्रचलन में है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के भवन एवं पथ द्वारा किये जा रहे 105 निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करें। बैठक में प्रशासकीय स्वीकृति, प्रस्तावित कार्य, अप्रारम्भ कार्यों की विभागवार समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिन विभागों के कार्यों के टेण्डर की प्रक्रिया की जाना है, वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यवाही पूर्ण कराकर कार्य प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित करें। प्रशासकीय स्वीकृति लेकर कार्यों की पूर्णता तक की कार्य योजना बनाई जाकर समय-सीमा में तय करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगर किसी निर्माण कार्य में अड़चन आ रही हो जैसे भूमि अधिग्रहण आदि तो तुरन्त उन्हें अवगत कराया जाये, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना तैयारी के बैठक में न आयें, पूर्ण तैयारी के साथ ही बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने सेतु निर्माण, मप्र सड़क विकास निगम, विद्युत, हाउसिंग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, यूडीए, आरईएस आदि विभागों की विस्तार से निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में यूडीए सीईओ संदीप सोनी, नगर निगम उपायुक्त कृतिका भीमावद, स्मार्ट सिटी के नीरज पाण्डे तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

मजदूरों का भारत: शोषण के साए में खड़ा विकास।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुँह गिरा! प्रखंड प्रमुख गीता देवी की कुर्सी बची! प्रमुख पद पर बरकरार

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment