RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रेड रीबन प्रतियोगिता में द इंडियन पब्लिक स्कूल बहियारा के बच्चों ने लहराया प्रतिभा का परचम।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बैनर तले भोजपुर के प्राथमिक, मध्य एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की एक रेड रीबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आरा शहरी क्षेत्र के डॉ. नेमीचंद्र शास्त्री +2 उच्च विद्यालय में किया गया।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर की देख रेख में प्रतियोगिता संपन्न हुआ । 13 से 17 आयु वर्ग के बच्चों में एचआईवी एवं सम्बंधित अन्य विषय पर जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 50 छात्र और 50 छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता एड्स, किशोर स्वास्थ्य, सामान्य जागरूकता,स्वास्थ्य, खेलकूद, समसामयिकी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम से सम्बंधित ऑडियो विजुवल एवं चित्र पहचान था।प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को प्रथम और जैन कन्या पाठशाला को द्वितीय पुरस्कार मिला जबकि रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल, बहियारा को तृतीय पुरस्कार मिला। विद्यालय की प्राचार्या बन्दना सिन्हा एवं शिक्षिका कुमारी सोनालिका विशेष रूप से उपस्थित रही।रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दि इंडियन पब्लिक स्कूल, बहियारा,भोजपुर के सभी विजेता टीम को पदक, प्रमाण पत्र एवं प्रतियोगिता परीक्षा की बहुमूल्य पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया। तैयारी कराने में उप प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव,नीरज कुमार सिन्हा, कन्हैया कुमार,गोल्डी कुमारी, पायल कुमारी, प्रियंका श्रीवास्तव, चांदनी राज एवं रिया शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.सभी विजेता छात्र छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने पुरस्कृत किया।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर, कमांडिंग -इन -चीफ, ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार की भेंट

rktvnews

दुमका:बासुकीनाथ धाम स्थित शिव गंगा सरोवर में मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

नवादा जिले के चयनित महादलित टोला में कला जत्था टीम के द्वारा असंगठित मजदूर एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति की अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्यिक उत्सव के उद्घाटन सत्र में गरिमामयी उपस्थिति।

rktvnews

Leave a Comment