RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में होगी भोजपुर फुटबॉल लीग, तैयारी को लेकर बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।भोजपुर फुटबॉल संघ की वार्षिक फुटबॉल लीग-2026 की तैयारी को लेकर रविवार को नागरिक प्रचारिणी पुस्तकालय में बैठक हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ने की, जबकि संचालन संरक्षक अशोक मानव ने किया। सचिव रविंद्र कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भोजपुर फुटबॉल लीग का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, आरा में कराने का निर्णय लिया गया। लीग के संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसके संयोजक आर.ओ. क्लब के कोच राहुल सिंह चुने गए। प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए जाएंगे। लीग के आयोजन की संभावित तिथि 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है, जिसकी अंतिम घोषणा संचालन समिति करेगी।बैठक में वीरबहादुर सिंह, डॉ. रंजन सिंह, जीतू चंद्रवंशी, पवन सिंह, मो. शमशाद, बुटन यादव, नंदलाल सिंह, सुनील सिंह और धर्मेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

दरभंगा:बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

rktvnews

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर हंटरगंज थाना अंतर्गत जजलो बाजार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी।

rktvnews

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

भारत के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को कोलंबिया में वृक्षारोपण अभियान के साथ वैश्विक गति मिली।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम बना नरक निगम : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment