RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में बक्सर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर/ बिहार 05 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज बक्सर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा प्रखंड अंतर्गत पथों की मरम्मती/निर्माण हेतु भेजे गए प्रस्ताव, स्वच्छता अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैविक खेती, शनिवारीय बैठक में भू विवाद निस्तारण, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (बक्सर का राज्य में द्वितीय स्थान), मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, श्रम विभाग एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों एवं योजनाओं के संबंध में आम जनता से संवाद किया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- मुख्यमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत रंभा देवी एवं रंजू देवी, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत खुशबू कुमारी, मुख्यमंत्री सिविल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लारविन कुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सोन्टी राम एवं अरुण राम, पशु अनुदान के अंतर्गत रसायन यादव, आपदा के अंतर्गत हरे राम राम, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत लाल बाबू कुमार एवं शिवकुमार देवी, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के अंतर्गत प्रियंका कुमारी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत खुशबू देवी, राशन कार्ड के अंतर्गत सावित्री देवी एवं मनरेगा के अंतर्गत गुड़िया देवी एवं उषा देवी है।
पुलिस अधीक्षक बक्सर ने कार्यक्रम में डायल 112, महिला हेल्प लाइन के संबंध में आम जनों से संवाद किया। विदित हो कि डायल 112, 24×7 कार्यरत है। जो त्वरित रूप से विधि सम्मत कार्रवाई करती है।
जन सवांद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित एवं कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधि ने अपने विचारों को साझा किया।

Related posts

देवघर:जिले में 25 जनवरी से चल रहे पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला, 2026 का हुआ समापन।

rktvnews

गिरीडीह:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस का किया जाएगा आयोजन : उपायुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश:परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सीजीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क, भोपाल जोन द्वारा सीमा शुल्क मामलों पर आयोजित दो दिवसीय सभी मुख्य आयुक्तों का सम्मेलन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

सीनेट सदस्य की पुत्री के ट्रेन से कट मृत्यु पर शोक।

rktvnews

Leave a Comment