RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस पर प्रचार रथ हुआ रवाना — गांव-गांव पहुंचेगा विकास का संदेश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)11 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन चतरा द्वारा 11 से 15 नवम्बर तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज रन फॉर झारखण्ड के समापन स्थल कुल्लू मोड से जिले में जनजागरूकता अभियान के लिए तैयार किए गए तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा ने संयुक्त रूप से इन प्रचार रथों को रवाना किया। यह रथ झारखंड के विकास की उपलब्धियों, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों एवं स्थापना दिवस समारोह की जानकारी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार ये प्रचार रथ गांव-गांव में पहुंचकर नागरिकों को राज्य की गौरवपूर्ण यात्रा से अवगत कराएंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड की स्थापना और विकास के 25 वर्ष प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। ऐसे में जनभागीदारी और जागरूकता इस आयोजन की सफलता के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं तथा युवाओं से आग्रह किया कि वे इस भव्य आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हों और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला प्रशासन द्वारा 12 नवम्बर को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 नवम्बर को 8:30 बजे सुबह समाहरणालय से लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम तक साइकिल रैली इसी दिन पेंटिंग, रंगोली, क्विज एवं खेल-कूद कार्यक्रम तथा 14 नवम्बर को वाल पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा। मुख्य जिला स्तरीय समारोह 15 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगा, जिसमें विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण, झारखंड आंदोलनकारियों व प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान शामिल रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का साक्षी बनते हुए सभी कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हॉकी के प्रति जोश जगाने बेतिया पहुंची एशिया कप 2025 की ट्रॉफी।

rktvnews

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलीं कुलपति डॉ. लवली शर्मा।

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

नकली खाद-बीज की बिक्री के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए कार्रवाई के आदेश।

rktvnews

Leave a Comment