RK TV News
खबरें
Breaking News

सुपौल: डीएम की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सुपौल (बिहार) 02 जुलाई।आज कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक लहटन चौधरी सभागार में आयोजित की गई। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना से प्राप्त एजेंडा के अनुसार उपस्थित पदाधिकारियों से विभागवार समीक्षा की गई। सीमावर्ती क्षेत्र के • केन्द्रीय बलों के समादेष्टा, भीमनगर एवं बथनाहा द्वारा बताया गया कि आने वाले राहगीरों का सघन जाँच किया जाता है। जाँच के क्रम में पकड़े जाने पर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जाती है एवं उसके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि औषधि निरीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक, बीरपुर एवं निर्मली सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से (गांजा, भांग, चरश, कोरेक्स, आदि) नशीले पदार्थों का जाँच करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है एवं संबंधितों के विरूद्ध सुसंगत : धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाती है। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल जिला को अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विशेष रूप से जाँच करने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सिविल सर्जन, सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, औषधि निरीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी, : जिला सामान्य शाखा, सुपौल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/सीमावर्ती क्षेत्र के केन्द्रीय बलों के समादेष्टा तथा प्रधान सहायक, जिला सामान्य शाखा, सुपौल आदि उपस्थित थे।

Related posts

मंडल कारा आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

बक्सर: मतदान प्रतिशत वृद्धि को ले डीएम और एसपी का राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत में लगा संध्या चौपाल।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

जमीन दो-आवास दो आंदोलन के तहत भाकपा-माले ने आरा अंचलाधिकारी के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन!शहरी गरीबों भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार,बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये अतिक्रमण के नाम पर गरीब को उजाड़ना बंद करे सरकार-माले

rktvnews

भोजपुर में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025–26 के लिए तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को दी मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment