RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

वाराणसी में श्रीराम कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)02 जुलाई। जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर, बड़ालालपुर, चांदमारी, वाराणसी में सोमवार को भव्य सात दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन का शुभारंभ हुआ। श्रीराम कथा के कथाव्यास श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के प्रिय शिष्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर जी महाराज (पूर्व डीजीपी, बिहार सरकार) हैं।
श्रीराम कथा यज्ञ में हिमालय में लगभग 25 वर्षो से तपस्यारत योगिराज स्वामी ओमो द गुरु भी पधारे हैं। वे सुबह के सत्र में जीवनदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों को योग की बारीकियों से अवगत करायेंगे।
कथा का आयोजन जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ अशोक कुमार सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ अंशु सिंह ने किया है।
डॉ अशोक सिंह ने श्रद्धालु श्रोताओं से आग्रह करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में आयोजित इस कथा यज्ञ में आप सभी लोग सादर सपरिवार आमंत्रित हैं ! उन्होंने कहा कि आगामी 08 जुलाई तक श्रीराम कथा यज्ञ जारी रहेगा।

Related posts

एसबीएम-GOBARdhan बायोगैस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

देवघर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में झण्डोतोलन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

दरभंगा:नाम निर्देशन वापसी के उपरांत डीएम ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति सम्मेलन – 2023 का पोरबंदर में आयोजन ।

rktvnews

Leave a Comment