RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

समुचित इलाज नहीं होने की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में मरीज का समुचित इलाज नहीं होने की शिकायत मिलने पर विधायक प्रतिनिधि बबलू राय सहित कई स्थानीय राजद नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे और मामले की तहकीकात की। जहाॅ एक तरफ मरीज पक्ष के लोगों ने समुचित इलाज नहीं होने की शिकायत की वहीं दूसरी तरफ चिकित्सक ने आधी रात में उपलब्ध सुविधा के अनुसार चिकित्सा करने की बात कही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी ने मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को मरीजों की यथासंभव चिकित्सा करने की हिदायत दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बबलू राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न यादव, राजेंद्र मिश्र, पपलू सिंह, शशि भूषण भट्ट सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

सारण:छपरा शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने “आर्थिक विकास बरकरार रखने और मजबूत करने” के विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर:सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं: जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद, विरोध में सड़क जाम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बिहार: भोजपुर:आस्था और श्रद्धा का महापर्व है छठ: डॉ जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment