RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के एक कमरे में कई छात्रों को बंद करने के बाद शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर शारीरिक दंड देने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

बिहार के मुख्य सचिव और कटिहार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया था कि 21 अगस्त, 2025 को बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में लगभग 18 छात्रों को उनके शिक्षकों द्वारा एक कमरे में बंद करने के बाद शारीरिक दंड दिया गया। कुछ अभिभावकों द्वारा किसी काम के सिलसिले में परिसर का दौरा करने के बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो उनकी यह यातना रुकी।
आयोग ने कहा कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और कटिहार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई ग्रामीण स्कूल में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। खतरे को देखते हुए स्कूल से सभी पुरुष शिक्षक स्कूल छोड़कर भाग गए। पुलिस भी इस अवसर पर मौके पर पहुँच गई थी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 दिसंबर 25

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : चन्द्रशेखर पांडे के फिर से प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर विद्यालय परिवार मे खुशी।

rktvnews

पटना:डाइबिटीज से बचने के लिए हर हाल में चलना जरूरी है।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने भारत-ब्राजील दूरसंचार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान पर 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment