RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे: प्रशांत किशोर

तेजस्वी यादव ने 1 इंटरव्यू में PK के बारे में कहा कि वो बिहार में चलने वाले नहीं हैं इसपर प्रशांत का तंज, कहा-
बिहार में इसबार उन्हें पढ़ा-लिखा मिल गया है तभी उन्हें डर लग रहा है, तेजस्वी यादव चाहते हैं कि समाज अनपढ़ बना रहे तभी न 9वीं पास लोग उन्हें अपना नेता मानेंगे।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)29 मई।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश और तेजस्वी यादव के विकास के दावों की पोल खोलते हुए समाज के लोगों से अपील की कि इन नेताओं से आप कोई अपेक्षा न करें। प्रशांत किशोर ने कहा कि इन नेताओं से आप क्या अपेक्षा करते हैं? तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि समाज में लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहें। समाज अगर पिछड़ा रहेगा तभी न जाकर 9वीं पास आदमी को लोग अपना नेता मानेंगे। बिहार में जो आदमी शर्ट के ऊपर गंजी पहन लिया तो लोगों को लगता है कि वही जमीनी नेता है। भले उसको भाषा और विषय का ज्ञान नहीं हो। कोई पढ़ा-लिखा आ जाए तो हम और आप बात करते हैं कि ये बिहार में नहीं चलेगा। आज देश में भष्टाचार कहां नहीं है? नेता कहां झूठ नहीं बोल रहे हैं? इसके बावजूद आज बिहार जैसी भयावह स्थिति देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं है। क्या कोई तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों से बिहार में आकर मजदूरी कर रहा है? मगर बिहार के लोग जानवरों की तरह ट्रेन में लदकर भेड़-बकरी की तरह मजदूरी करने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार को फैक्ट्री बनाने को लेकर किसी ने चर्चा करते सुना है: प्रशांत किशोर

समस्तीपुर के कल्याणपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपने कभी नीतीश कुमार को किसी फैक्ट्री बनाने को लेकर चर्चा करते सुना? नीतीश कुमार के लिए आज चर्चा का विषय क्या है? उनके लिए आज चर्चा का विषय है कि धरती का नाश होने वाला है। मोबाइल का उपयोग करने से लोग पागल हो रहे हैं। क्या यही नीतीश कुमार का काम है? नीतीश कुमार क्या साइकोलोजिस्ट हैं या मनोवैज्ञानिक हैं? बिहार की जनता ने जो काम नीतीश कुमार को दिया है वो तो ये कर नहीं रहे बाकी बेकार की चीजों में इनका ध्यान रहता है। दुनिया कितने दिनों तक रहेगी कब खत्म हो जाएगी इस पर बात करते हैं। नीतीश कुमार को अगर ध्यान से देखिएगा तो पता चलेगा कि उनपर उम्र का असर हो गया है। पिछले एक साल की उनकी पुरानी स्पीच उठाकर देख लीजिए आपको पता चल जाएगा कि वो हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं। बोलना कुछ चाहते हैं बोल कुछ और जाते हैं।

Related posts

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायत प्राप्त हुई!कैंप लगाकर दिव्यांग जनों के बनाये दिव्यांग प्रमाण पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2024 का आयोजन ज्ञान भवन पटना में।

rktvnews

भारत की मज़बूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया भारत में निवेश के लिए आकर्षित हो रही है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

सारण: ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री ने की जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

भारत-बेल्जियम की मजबूत साझेदारीः पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रेंकेन और फ़्लैंडर्स के राष्ट्रपति मंत्री मैथियास डिपेन्डेले से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment