RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:सफलता की कहानी:ग्राम सेवा शिविर बना वर्षों पुराने विवाद का समाधान।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)29 सितंबर। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु चलाए जा रहे ग्राम सेवा शिविर जनहित के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। ग्राम पंचायत नेवरिया में आयोजित शिविर के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जो वर्षों से लंबित था और जिससे संबंधित खातेदार लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे थे।
ग्राम नेवरिया के निवासी लादू लाल सत्यनारायण, पिता इंद्रमल ब्राह्मण, अपने श्यालाती खातों (खाता संख्या 658, आरजी नं. 1658, 1659, 1660, 1661) से जुड़े विवाद को लेकर राशमी उपखण्ड की नेवरिया ग्रामपंचायत में 26 सितंबर को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में उपस्थित हुए। मामला लंबे समय से खातेदारों के बीच बंटवारे को लेकर विवादित था, जिससे परिवार में तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
शिविर में उपस्थित होकर लादू लाल सत्यनारायण ने बंटवारे संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार बेनीप्रसाद सरगरा ने तुरंत पटवार हल्का नेवरिया के पटवारी हरविंद वर्मा को मौके पर राजस्व अभिलेख सहित उपस्थित होने और वास्तविक स्थिति के अनुसार बंटवारा तैयार करने के निर्देश दिए।
निर्देशानुसार पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर बंटवारा तैयार किया और उसी समय तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया। तहसीलदार बेनीप्रसाद सरगरा ने दस्तावेजों की जांच उपरांत हाथों-हाथ बंटवारे को स्वीकार करते हुए नामांतरण की कार्यवाही हेतु आदेश जारी कर दिया।
वर्षों से चल रहे विवाद का कुछ ही समय में समाधान होते देख खातेदारों की आँखों में खुशी के आँसू आ गए। वे इस त्वरित न्याय और समाधान से अभिभूत हुए तथा राजस्थान सरकार एवं ग्राम सेवा शिविर की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। खातेदारों ने बताया कि जहाँ वे इस विवाद के समाधान के लिए वर्षों से दर-दर भटक रहे थे, वहीं शिविर में मात्र कुछ ही घंटों में उनकी समस्या का निस्तारण हो गया।

Related posts

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:प्रभु का अवतार दुष्टों के मारने हेतु नहीं,भक्तों की रक्षा व धर्म की स्थापना के लिए : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जल्द शुरू हो सदर अस्पताल स्थित नया पीकू अस्पताल: एसडीएम

rktvnews

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी(डीएमसी) की बैठक ।

rktvnews

देखिए हौंसले और इंसाफ की एक मनोरंजक कहानी ‘सिया’, सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर।

rktvnews

Leave a Comment