RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: 10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराजवाड़ा बनेगा हेरिटेज होटल।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।

तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 जुलाई।श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के समीप स्थित महाराजवाडा को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। मंगलवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाराजवाड़ा पहुंचकर निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी एमपी टूरिज्म और संबंधित ठेकेदार को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सिहंस्थ 2028 के तैयारियों के क्रम में महाराजवाडा को हेरिटेज होटल बनाया जा रहा है। जिसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रिस्टोरेंट आदि कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूरा कराएं। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 231 पंचायतों मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) का सफल आयोजन।

rktvnews

आसान नहीं है डगर तीसरे टर्म की।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

बीसूका उपाध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की अहम बैठक।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

संस्कृत भाषा में ही विश्व को पहला ज्ञान-विज्ञान -ऋग्वेद के रूप में मिला:आचार्य डा भारत भूषण

rktvnews

Leave a Comment