RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

इंटरनेशनल डेलीगेशन ने भोपाल और विदिशा संसदीय क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)07 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया को देखने एवं उससे जुड़े विभिन्न चरणों की प्रक्रियाओं को समझने के लिए श्रीलंका और फिलीपीन्स के 11 सदस्यीय डेलीगेशन ने मंगलवार को भोपाल और विदिशा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर मतदान प्रक्रिया देखी। उन्होंने राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा केन्द्र, मॉडल स्कूल टी.टी. नगर, आनंद विहार स्कूल, मॉडल आईटीआई गोविंदपुरा, रफीकगंज, धबोटी, जहांगीरपुरा, कांकरखेड़ा, भाउखेड़ी सहित अनेक मतदान केन्द्रों में पहुँचकर मतदान की कार्यवाही को देखा और उसकी सिलसिलेवार जानकारी ली।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री एवं अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की चरणवार विस्तृत जानकारी दी। इवीएम, वीवीपैट, मतदान दल गठन, इलेक्शन मॉनिटरिंग, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

इन्टरनेशनल डेलीगेशन में फिलीपीन्स के ’कमीशन ऑन इलेक्शन्स’ की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी. इंटिंग, डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट लेसली एन.सी. कॉनक्विला तथा श्रीलंका के ’प्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्स’ के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप, कमीशन मेम्बर सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर निमालका फर्नान्डो, कमीशन मेंबर विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री माधवा देवा सुरेन्द्र शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:18 जनवरी को बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लगेगा शिविर।

rktvnews

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

rktvnews

रायपुर : मनोविकास केंद्र के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम किया रोशन।

rktvnews

गिरीडीह:पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में भव्य रूप से आयोजित मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

Leave a Comment