RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

सांसद पंचायत एम्बुलेंस सेवा’’ के तहत संचालित होने वाले एम्बुलेंस के परिचालन की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा।

सारण/ छपरा 19 सितम्बर।आज उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण के सभागार में आयोजित जिला एंबुलेंस संचालन समिति की बैठक में ‘‘सांसद पंचायत एम्बुलेंस सेवा’’ के तहत संचालित होने वाले एम्बुलेंस के परिचालन की विस्तृत समीक्षा की गयी।
बैठक में बताया गया कि एम्बुलेंस का संचालन, लेखा-जोखा, Mileage अकाउंट, देख-रेख, इंश्योरेंस इत्यादि की पूरी व्यवस्था पंचायत स्तर पर संबंधित पंचायत सचिव के द्वारा सुनिश्चित किया जाना है।
एम्बुलेंस के उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क, मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया ताकि एम्बुलेंस के परिचालन हेतु रोड टैक्स, इंश्योरेंस आदि के साथ-साथ चालक की उपलब्धता बनी रहे।
एम्बुलेंस के संचालन से संबंधित विवरण, आय एवं व्यय की अलग-अलग पंजी तथा आवश्यकतानुसार अलग-अलग बैंक खाता का संधारण करने का निदेश दिया गया। एम्बुलेंस में GPS का अधिष्ठापन एवं उसका आवश्यक रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Related posts

भारतीय नौसेना गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का आयोजन करेगी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान में शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क व जन आक्रोश सभा आयोजित।

rktvnews

25 जुलाई को “कठघरे में हम सब” कहानी संग्रह के लिए वर्ष 2018 के “सुभद्रा कुमारी चौहान कहानी पुरस्कार” से सम्मानित होंगे लेखक गोकुल प्रसाद सोनी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत।

rktvnews

Leave a Comment