RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राजस्थान में अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का नया रिकॉर्ड, वर्ष 2019 के मुकाबले सीजर 1,350 प्रतिशत बढ़ा, आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 696 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )15 अप्रैल। राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 794.82 करोड़ रुपये कीमत की जब्तियां की हैं। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 696.13 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीजर के मामले में राजस्थान ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के मुकाबले इस बार अवैध सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1,350 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में 75 दिन में कुल 51.42 करोड़ रुपये मूल्य नकदी सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई थी। इस बार 27 दिन में ही यह आंकड़ा 696 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही हैं। 1 मार्च से अब तक राजस्थान में 20 जिलों में 20-20 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं और नकदी जब्त की गई है।

20 जिलों में जब्ती (राशि करोड़ रुपये में)

जोधपुर : 44.01
जयपुर : 37.2
पाली : 35.79
भीलवाड़ा : 33.86
उदयपुर : 33.49
श्री गंगानगर : 33.05
चूरू : 32.88
दौसा : 32.46
डूंगरपुर : 31.22
बाड़मेर : 29.05
नागौर : 27.08
झुंझुनूं : 27.02
अलवर : 26.83
चित्तौड़गढ़ : 26.47
बीकानेर : 24.64
टोंक : 24.15
हनुमानगढ़ : 21.71
प्रतापगढ़ : 21.69
धौलपुर : 21.38
बांसवाड़ा : 20.95
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, 1 मार्च, 2024 से अब तक 35 करोड़ 96 लाख रुपये नकद, 120 करोड़ 63 लाख रूपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स, 41 करोड़ 13 लाख रुपये कीमत की शराब और 49 करोड़ 21 लाख रूपये मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 546 करोड़ 97 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री तथा 89 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।
उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च, 2024 से अब तक 35 करोड़ रुपये नकद, लगभग 73 करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य की ड्रग्स, लगभग 35 करोड़ 3 लाख रुपये कीमत की शराब और 41 करोड़ 33 लाख रुपये मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 510 करोड़ 31 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री तथा लगभग 69 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।
इन संदिग्ध वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाली कार्यकारी एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं। इन जांच एवं निगरानी एजेंसियों और विभागों द्वारा प्रदेश भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित खेल स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : मुख्यमंत्री ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा।

rktvnews

Leave a Comment