RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:1 जुलाई से नएआ पराधिक कानून लागू,सबको समझने और मानने की जरूरत:पुलिस अधीक्षक भोजपुर

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।01 जुलाई से पूरे देश में नए आपराधिक कानून लागू कर दिया गया है। इसकी सहमति भारतीय संसद से प्राप्त है।
इस पर विस्तृत चर्चा के लिए सोमवार को नवादा थाना में आम और प्रबुद्ध लोगों की एक आवश्यक बैठक भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अनेको लोग उपस्थित रहे और नए कानून के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। महत्वपूर्ण बातें अभी सामने आई कि सारा सिस्टम ऑनलाइन से हो गया है। अब कहीं से भी घटना की जानकारी थाना में दे सकते हैं जिसकी सूचना संबंधित थाना संबंधित स्थान के पदाधिकारी को दे देगा।
अब नए कानून में डिजिटल तौर पर फिर नोटिस सामान ट्रायल रिकॉर्ड फॉरेंसिक केस डायरी और बना आदि संग्रहित किया जा सकेगा। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला की इकाई स्थापित की जा रही है।
महिला अपराध की स्थिति में 24 घंटे के अंदर पीड़िता की सहमति से उसकी मेडिकल जांच की जाएगी और 7 दिन के अंदर चिकित्सक उसकी मेडिकल रिपोर्ट भेजेंगे।
महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराध से निपटने के लिए 37 धाराओं को शामिल किया गया है।
18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने पर दोषी को आजीवन कारावास या मृत्यु दंड की सजा मिलेगी ।वहीं चिकित्सकों को 7 दिनों के अंदर बलात्कार पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट जांच अधिकारी के पास भेजना अनिवार्य है। छीन झपट को एक गंभीर और नॉन बेलेबल अपराध माना गया है।
मॉब लीचिंग फर दोषियों को मृत्यु दंड की सजा मिलेगी। नए अपराधी कानून के बारे में जानकारी के लिए एनसीआरबी का मोबाइल एप लॉन्च किया गया जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है।
उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, हरेंद्र प्रताप सिंह ,अमरेंद्र चौबे, पुष्पा कुशवाहा ,संजय ज्ञानी,भानू दूबे, पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ,शशि सक्सेना आदि अनेकों रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:इंदौर जिले प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान।

rktvnews

भारत कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम) में अंटार्कटिका पर्यटन पर पहली बार केंद्रित कार्य समूह चर्चा की सुविधा प्रदान करेगा।

rktvnews

दुमका: डीटीओ द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 दिसंबर 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले के सरकारी अस्पतालों मे गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच को लेकर चला विशेष अभियान।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

Leave a Comment