RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया प्लेटफार्म योजनाओं के प्रचार को बना रहे गतिशील, आरती, मनीष और किरण ने जीते नकद पुरस्कार।

जयपुर/राजस्थान 30 जुलाई। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के जरिए पूरे राजस्थान में सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार को गति मिल रही है। साथ ही समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को भी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है। यह वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

27 जुलाई गुरूवार को आयोजित कॉन्टेस्ट के परिणाम रविवार को जारी किए गए, जिसमें जोधपुर की आरती सोनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।

दूसरे स्थान पर रतनगढ़, चूरू के मनीष शंकोलिया रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनामी राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार संगरिया, हनुमानगढ़ की किरणजीत कौर ने 25 हजार की राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा 100 लोगों को एक—एक हजार रूपये के प्रेरणा पुरस्कार भी प्रदान किए गए |

इस नवाचार से प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान:पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी की पार्थिव देह जयपुर लाई गई, जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उद्योग मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट के समीपगांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

भोजपुर:इंटर परीक्षा में स्टेप बाय स्टेप क्लासेस के विद्यार्थियों का रहा जबरदस्त प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment