RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत द्वितीय अपील के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सारण (छपरा) 28 जून।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 06 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 05 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

दरभंगा:दो दिवसीय जिला स्तरीय 05वीं एथलीट मीट का हुआ समापन।

rktvnews

नारी शक्ति सम्मान:नृत्य करना मेरे संपूर्ण जीवन का अद्भुत क्षण है : आदित्या

rktvnews

भोजपुर:संविधान दिवस पर बोले वक्ता विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा।

rktvnews

बिहार:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: पहले सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से शाहाबाद हीरोज ने फाइनल में बनाई अपनी जगह।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/ प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

माथे पर पगड़ी और गले में चुनरी धारण कर पारंपरिक रूप से किया मां दुर्गा का विसर्जन।

rktvnews

Leave a Comment