RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री मोदी ने कहा कि श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्व और बौद्धिक कौशल के लिए सदैव स्मरण किया जाता है और यह हमारी सरकार के लिए गौरव का विषय है कि हमने राष्ट्र के प्रति उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए इस वर्ष के आरंभ में श्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा;

“मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। उन्हें उनके कुशल नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है। यह हमारी सरकार के लिए सम्मान का विषय है कि राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।”

Related posts

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है: अखिलेश प्रसाद सिंह

rktvnews

आरजी कर मामले में संघर्ष के कुछ ‘अद्वितीय’ पहलू।

rktvnews

सारण:चुनाव से महत्तवपूर्ण दायित्व वाला प्रशासन के लिए कोई कार्य नहीं: डीएम

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘लिवर स्वास्थ्य शपथ कार्यक्रम’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान समिट का समापन सत्र’।

rktvnews

Leave a Comment