RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा का राष्ट्रीयव्यापी दो दिवसीय उपवास शुरू!

729 रु मजदरी तय करे सरकार-खेग्रामस!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा (खेग्रामस) का राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत 10 सूत्री मांगों को लेकर आरा में अनुमंडलाधिकारी के समक्ष दो दिवसीय उपवास शुरू किया गया!उपवास पर बैठने वाले कामता प्रसाद,जनार्दन गोड़,हरिशंकर साह,मन्नु पासवान,मदन पासवान,राबड़ी देवी, रविन्द्र पासवान,महेश पासवान,कुंदन कुमार, रविन्द्र महतो,धनोज कुमार,ललन दास,वीर कुमार, राजमोहन सिंह शामिल थे!दो दिवसीय का संचालन आरा मुफ्फसिल प्रखंड सचिव विजय ओझा ने किया!उपवास के लोगों ने 1.विकसित भारत ग्राम जी के तहत वर्ष भर काम और ₹729 दैनिक मजदूरी लागू करो,2.सभी ग्रामीण गरीबों को ₹6,000 मासिक पेंशन लागू करो,3.सभी गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ कर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने बिजली का निजीकरण व स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो,4.गरीबों को उजाड़ना बंद करो,भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और आवास की गारंटी करो,5.महिलाओं,गरीबों व किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज माफ करो,6.सभी गरीबों का नाम राशन कार्ड में दर्ज कर प्रति यूनिट 15 किलो राशन की गारंटी करो,7.स्कूलों को बंद व मर्जर करने पर तत्काल रोक लगाते हुए स्नातक तक निशुल्क शिक्षा की गारंटी करो,8.बंद पड़े PHC, CHC सहित अन्य अस्पतालों को चालू करो। विशेषद्म चिकित्सकों,पैरामेडिकल स्टाफ व जांच उपकरणों की व्यवस्था कर निःशुल्क इलाज की गारंटी करो,9.जातीय,धार्मिक,लैगिक एवं भाषाई भेदभाव को बढ़ावा देने वाले कृत्यों पर रोक लगाओ और सामाजिक न्याय की गारंटी करो,10.प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान व रोजगार की गारंटी के लिए कानून बनाओ आदि मांगों को लेकर नारा लगा रहे थे!उपवास के कार्यक्रम के अवसर पर भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय,नगर सचिव सुधीर सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,बालमुकुंद चौधरी, विकास कुमार उर्फ राजा मौजूद थे!

Related posts

बिहार: दरभंगा:एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)-2024 का ट्रॉफी गौरव यात्रा का दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का की खेती से दोगुना लाभ।

rktvnews

भोजपुर: सदर अस्पताल आरा में सांसद निधि से लगा हाई मास्ट लाईट, सांसद सुदामा प्रसाद ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को होगा मतदान।

rktvnews

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बबन सिंह के निधन पर भाजपा भोजपुर ने की शोकसभा।

rktvnews

Leave a Comment