आरा/भोजपुर 26 अक्टूबर। सदर प्रखंड अंतर्गत भकुरा पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में केशोपुर घाट ले जाकर भक्ति भाव से विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान सभी भक्तों ने माथे पर पगड़ी और गले में चुनरी धारण कर पारंपरिकता का परिचय देते हुए विसर्जन यात्रा के दौरान पारंपरिक भक्ति गीतों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।
प्रतिमा विसर्जन में समिति के लोगो में मुख्य रूप से अध्यक्ष धनोज कुमार उर्फ लंबू जी,सचिव नरेश कुमार, उप सचिव विकास कुमार,मुखिया गौतम कुमार,संजीत फौजी,छोटू राजा,शंभू यादव,रितेश,पंकज,रविंद्र ,मनोज,निक्की के साथ साथ ग्रामीण जनता भी शामिल थीं।
