RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संविधान दिवस पर बोले वक्ता विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।मेरा युवा भारत द्वारा संविधान दिवस एवम ज्ञान प्रतियोगिता जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक सुबू विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सत्यार्थी एवम मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज कुमार उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलीत कर एवम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक सिद्ध आदित्य जैन एवम माई भारत द्वारा मोमेंट भेंट किया गया। मुख्य वक्ता डॉक्टर अशोक कुमार सुबु ने संविधान का प्रियंबल पढ़ते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर, अपनी संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। सिद्ध विजय जैन ने संविधान सभा के सदस्यों, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, और संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया। प्रो मनोज एवम एडवोकेट सत्यार्थी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। इसी संदर्भ में उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों को सुझाव दिया कि हर वर्ष संविधान दिवस पर उन युवाओं का सम्मान किया जाए जो 18 वर्ष के होकर पहली बार मतदाता बने हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी सिंह शशि सिंह स्वयंसेवक द्वारा किया गया। क्विज कॉम्पिटिशन में गीतांजलि सिंह प्रथम स्थान द्वितीय स्थान प्रियांशा सिंह एवम सुशांत सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किए साथ ही हस्ताक्षर अभियान हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिपक सिंह ,प्रणव शेखर एवम कॉलेज मैनेजमेंट की अहम भूमिका रही।

Related posts

भव्य आयोजन कर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।

rktvnews

गढ़वा:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का लिया संकल्प।

rktvnews

इंदौर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान बन रहा है जनआंदोलन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल के साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण : साहित्यकार पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 24

rktvnews

Leave a Comment