RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:दो दिवसीय जिला स्तरीय 05वीं एथलीट मीट का हुआ समापन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)02 जुलाई।दो दिवसीय 05वीं दरभंगा जिला स्तरीय एथलीट मिट स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान), लहेरियासराय में खेल का समापन समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया।
समापन समारोह में जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष महताब आलम, वरीय अध्यक्ष डॉ. असीम जफर, उपाध्यक्ष मनीष राज, आशीष कुमार एवं पिंकू सिंह, लहेरियासराय थाना के एस.आई आर.के दुबे, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह एथलेटिक्स संघ के संरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने सामूहिक रुप से उपर्युक्त खेल प्रतियोगिता का समापन किया।
इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय एवं संस्थाओं के 700 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों द्वारा पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वहाँ से सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु बिहार की टीम में चयन किया जाएगा।
आज की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की कुल 30 विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपना दमखम दिखाया और पुरस्कार प्राप्त किया।
समापन सत्र में डी डांस एकेडमी के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति किया गया, जो की काफी मनमोहक था।
विभिन्न आयु वर्ग के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में आज का परिणाम इस प्रकार है:-
*महिला वर्ग (400 मीटर) में* नेहा कुमारी ने, 200 मीटर दौड़ में पुतुल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में जूही कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी, गीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी ने, 200 मीटर में छोटी कुमारी, ऊँची कूद में ऋतिका कुमारी, 200 मीटर में काजल कुमारी, 60 मीटर में दिवाली वर्मा, 800 मीटर में विभाग, 1000 मीटर में सारणी कुमारी, 60 मीटर में अंशु एवं अविनाश, 60 मीटर में राज़ एवं प्रीति गोला फेंक में पंकज एवं शुभम, 1000 मीटर में आलोक, रोशन 200 मीटर में तथा राघवेंद्र 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपर्युक्त प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में विकास कुमार, अमित कुमार, अभिनव आनंद, आकांक्षा कुमारी, राजेश यादव, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार, गणेश कुमार, सुदर्शन कुमार एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।
एथलेटिक्स संघ के सचिव यशपाल कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन अपने आप में अद्भुत था एवं दरभंगा जिला में इस तरह का खिलाड़ियों की सहभागिता का यह सबसे बढ़िया आयोजन था।
उन्होंने कहा कि अगली प्रतियोगिता में इससे बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Related posts

राजस्थान:राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवता के भले के लिए किया कार्य:राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर व्यवसाई संघ ने बिहिया के केक व्यवसाई मनोहर कुमार उर्फ मिर्ची के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन बर्निंग2002 के मुकदमे में आजीवन कारावास के 8 दोषियों को दी जमानत 4 अन्य की याचिका की खारिज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:02 अप्रैल को 13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र,अब तक 21 अभ्यर्थियों ने भरे 27 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment